जी न्यूज से खबर है कि यहां पर कई लोगों के जाने के बाद खाली हुए पदों पर लोगों की नियुक्ति करने का सिलसिला शुरू हो गया है. 4रीयल न्यूज से इस्तीफा देकर आए अमित छाबड़ा ने जी न्यूज से अपनी नई पारी शुरू की है. वे इसके पहले इंडिया टीवी, जनसंदेश टाइम्स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे यहां पर प्रोड्यूसर के पद लाए गए हैं.
श्री न्यूज से इस्तीफा देकर निशाद भी जी न्यूज पहुंची हैं. वे इसके पहले न्यूज टाइम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. महुआ न्यूज से सुनील पाण्डेय, न्यूज टाइम से इस्तीफा देकर अंकुर तथा न्यूज नेशन से इस्तीफा देकर अंकित अग्रवाल भी जी न्यूज से जुड़ गए हैं.






