आर्थिक पत्रकार अमित भनोट की एक बार फिर शेयर बाजार और अर्थ जगत की अंग्रेजी की प्रख्यात पत्रिका दलाल स्ट्रीट इनवेस्टमेंट जर्नल में वापसी हुई है. इस बार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर दिल्ली ब्यूरो कार्यालय में प्रमुख बनाकर भेजा गया है. सीनियर असिस्टेंट एडिटर के पद पर तैनात होकर वह दिल्ली में आर्थिक जगत, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम आदि को कवर करेंगे.
इससे पहले अमित भनोट अभी तक दिल्ली में दैनिक जागरण में मंत्रालयों और सार्वजनिक उपक्रमों के लिए फीचर्स और एडवरटोरियल सेल में प्रबंधन के पद पर कार्य कर रहे थे. अपने दस साल से अधिक के आर्थिक पत्रकारिता जगत के अनुभव में उन्होंने लखनऊ में दैनिक जागरण में अर्थ डेस्क के प्रमुख के रूप में और दिल्ली में दलाल स्ट्रीट के विशेष संवाददाता के तौर पर काम किया है. चार्टर्ड एकाउंटेंट और एमबीए कर चुके अमित भनोट को अर्थ जगत के बुद्धिजीवी पत्रकारों में शुमार किया जाता है.






