अमृतसर से खबर है कि थाना सिविल लाइन के नजदीक शनिवार रात नशे में धुत इंडिका कार सवार ने पत्रकार रंजीत कुमार और उसके परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में रंजीत, उनकी पत्नी और एक वर्ष का बेटा घायल हो गए हैं. पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है. थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज कर लिया है.
अस्पताल में दाखिल पत्रकार रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह पत्नी और एक वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर जा रहे थे. सर्किट हाउस के नजदीक थाना सिविल लाइन के सामने पहुंचे तो इंडिका कार में सवार चालक ने गलत साइड पर आकर उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में पूरा परिवार घायल हो गया. पत्नी के सिर पर गहरी चोट लगी है. उनकी हालत खतरे में है.






