Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमेरिकी मीडिया को दी जाएगी सिख धर्म की सही जानकारी

वाशिंगटन। अमेरिका में सिख समुदाय के एक समूह ने अमेरिकी मीडिया को सिख धर्म से परिचित करना के लिए एक धर्म प्रचारक संस्था की मदद ली है। टीवी शो प्रस्तोता जे लीनो की स्वर्ण मंदिर के सम्बंध में विवादास्पद टिप्पणियों के मद्देनजर यह संस्था मीडिया को सिख धर्म की सही जानकारी देगी।

वाशिंगटन। अमेरिका में सिख समुदाय के एक समूह ने अमेरिकी मीडिया को सिख धर्म से परिचित करना के लिए एक धर्म प्रचारक संस्था की मदद ली है। टीवी शो प्रस्तोता जे लीनो की स्वर्ण मंदिर के सम्बंध में विवादास्पद टिप्पणियों के मद्देनजर यह संस्था मीडिया को सिख धर्म की सही जानकारी देगी।

न्यूयार्क की 'सिख फॉर जस्टिस' (एसएफजे) संस्था का कहना है कि लीनो के शो में उनकी टिप्पणियों से वैश्विक सिख समुदाय में पैदा हुई चिंता की प्रतिक्रिया के रूप में यह पहल की गई है। लीनो ने अपने शो में सिखों के एक पवित्र तीर्थस्थल की तस्वीरें दिखाकर उसे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिट रोमनी का छुट्टियों के दौरान समय बिताने वाला घर बताया था। इसके अलावा अमेरिका में सिखों के प्रति बढ़ती नफरत और अपराधों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

लीनो के शो का प्रसारण एनबीसी पर होता है। संस्था ने एनबीसी से सम्पर्क कर उसके सामने मीडिया व अमेरिकी जनता को स्वर्ण मंदिर की पवित्रता और संवेदनशीलता के सम्बंध में बताने के लिए सिख विचारकों का एक मंच उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा था।

एनबीसी से प्राइम टाइम में सिख धर्म पर आधारित एक वृत्तचित्र फिल्म का प्रसारण करने के लिए भी कहा जाएगा ताकी लोग इस धर्म की पहचान, छवियों व संदेशों से परिचित हो सकें। 9/11 के आतंकवादी हमले के बाद से अमेरिका में सिखों के प्रति नफरत व अपराध बढ़े हैं और ऐसा सिख धर्म व उसकी पहचान के सम्बंध में गलत जानकारी होने की वजह से हुआ है। इसे देखते हुए सिख धर्म के प्रचारक अमेरिकी मीडिया से सम्पर्क कर ऐसे कार्यक्रम प्रसारित करने के लिए कहेंगे, जहां सिख धर्म के प्रामाणिक संदेश दिखाए जाएं।

एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत एस. पन्नून का कहना है कि सिखों के खिलाफ एक दशक से चल रहे नफरत व अपराध के दौर को समाप्त करने के लिए सिखों व सिख धर्म के सम्बंध में सही जानकारी फैलाने की बहुत आवश्यकता है। साभार : एजेंसी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...