Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अमेरिकी रेडियो पर जानी-मानी आवाज बन चुकी हैं मधुलिका सिक्का

अमेरिका के एनपीआर रेडियो पर एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम का संचालन करनेवाली भारतवंशी मधुलिका सिक्का अमेरिकी रेडियो पर एक जानी-मानी आवाज बन चुकी हैं. सिक्का इस रेडियो शो के कार्यक्रमों की मुखिया की जिम्मेदारी निभा रही हैं और वह यहां एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर नियुक्त हैं. सिक्का वर्ष 2006 में बतौर सुपरवाइजिंग सीनियर प्रोड्यूसर एनपीआर में आयी थीं, पर जल्द ही वह यहां शीर्ष पर पहुंच गयीं.

अमेरिका के एनपीआर रेडियो पर एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम का संचालन करनेवाली भारतवंशी मधुलिका सिक्का अमेरिकी रेडियो पर एक जानी-मानी आवाज बन चुकी हैं. सिक्का इस रेडियो शो के कार्यक्रमों की मुखिया की जिम्मेदारी निभा रही हैं और वह यहां एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर नियुक्त हैं. सिक्का वर्ष 2006 में बतौर सुपरवाइजिंग सीनियर प्रोड्यूसर एनपीआर में आयी थीं, पर जल्द ही वह यहां शीर्ष पर पहुंच गयीं.

सिक्का को अब तक चार बार एमी पुरस्कार और तीन बार दक्षिण एशियाई जर्नलिस्ट एसोसिएशन पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उन्होंने एबीसी, सीबीएस और एनबीसी के साथ भी काम किया है. नयी दिल्ली में जन्म लेने के बाद सिर्फ तीन माह की उम्र में ही उन्हें लंदन आना पड़ा क्योंकि यहां उनके पिता भारतीय विदेश सेवा के कर्मचारी होने के नाते बतौर राजनयिक तैनात थे. सिक्का ने 1985 में लंदन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति विषयों में स्नातक डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने 1987 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स में मास्टर्स डिग्री हासिल की. शादी के बाद वह अमेरिका आकर बस गयीं. भारत यात्र के दौरान उनकी संगीत के प्रति दिलचस्पी जगी, जिसके बाद उन्होंने एक सितार खरीदा और फिर वॉशिंगटन डीसी में अपने लिए एक शिक्षक भी खोजा.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...