बिहार के अररिया जिले से खबर है कि प्रभात खबर में प्रकाशित एक खबर से नाराज एसपी ने प्रेस काउंसिल से इसकी शिकायत की है. प्रभात खबर ने 29 जनवरी को एक खबर प्रकाशित की थी, जिसका शीर्षक था 'आरोपों के घेरे में हैं चार आईपीएस', इसके अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे पर भी कुछ आरोप लगाए गए थे. इसी खबर से नाराज शिवदीप लांडे ने प्रेस काउंसिल को पत्र लिखकर प्रभात खबर की खबर पर कार्रवाई करने की मांग की है.
वैसे शिवदीप को ईमानदार आईपीएस माना जाता है. पटना में सिटी एसपी रहते हुए उन्हें नीतीश सरकार के करीबी बताकर उल्टे सीधे काम करने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया था, जिसके बाद उनका तबादला अररिया के लिए कर दिया गया. नीचे एसपी द्वारा प्रेस काउंसिल को भेजा गया पत्र.








