Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अरविंद शुक्ल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में ‘अरविंद की यादें’ का सुभाष राय ने किया लोकार्पण

अमेठी। पत्रकार अरविंद शुक्ल पर केंद्रित पुस्तक ‘अरविंद की यादें’ का लोकार्पण गुरुवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष राय व साहित्यकार शिवमूर्ति ने किया। ‘कल वो जमीं पर रहता था, अब अंबर का बाशिंदा है, मौत उसे क्या मारेगी, वो जिंदा था, वो जिंदा है।’ वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने मनोज मुंतशिर द्वारा खासतौर पर अरविंद के लिए लिखी गईं इन पंक्तियों को सुनाया तो पूरा हॉल गमगीन हो गया।

अमेठी। पत्रकार अरविंद शुक्ल पर केंद्रित पुस्तक ‘अरविंद की यादें’ का लोकार्पण गुरुवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष राय व साहित्यकार शिवमूर्ति ने किया। ‘कल वो जमीं पर रहता था, अब अंबर का बाशिंदा है, मौत उसे क्या मारेगी, वो जिंदा था, वो जिंदा है।’ वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने मनोज मुंतशिर द्वारा खासतौर पर अरविंद के लिए लिखी गईं इन पंक्तियों को सुनाया तो पूरा हॉल गमगीन हो गया।

अरविंद शुक्ल की जयंती पर गुरुवार को अरविंद न्यास स्मृति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ‘अरविंद की यादें’ पुस्तक के लोकार्पण मौके पर लोगों ने अरविंद से जुड़ी यादों को साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष राय ने कहा कि अरविंद की लेखन शैली ने उन्हें कम उम्र में लोकप्रिय बना दिया। ऐसे लोगों का जाना समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

साहित्यकार शिवमूर्ति ने कहा कि अरविंद आम आदमी के साथ समाज के बेसहारा लोगों के लिए अंत समय तक जूझते रहे। छोटी सी उम्र में ही अरविंद ने जो काम किया वो लोगों के लिए एक सपना होता है। वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने कहा कि छोटी सी जगह पर अरविंद ने कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया वह कम लोगों को नसीब होता है। इससे पहले उपस्थित लोगों ने अरविंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शिवमूर्ति शुक्ल, राममूर्ति शुक्ल, पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, दीपक सिंह, राजेश अग्रहरि, साहित्यकार, शिक्षाविद समेत अरविंद के परिजन शामिल रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...