Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

अरुणा राय ने छोड़ा राष्ट्रीय सलाहकार परिषद

नई दिल्ली. सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) से इस्तीफा दे दिया है. राय महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत न्यूनतम मजदूरी के बारे में परिषद की सलाह न माने जाने से नाराज़ थीं इसीलिए उन्होंने अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है.

नई दिल्ली. सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) से इस्तीफा दे दिया है. राय महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत न्यूनतम मजदूरी के बारे में परिषद की सलाह न माने जाने से नाराज़ थीं इसीलिए उन्होंने अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है.

अरुणा ऱॉय ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बाबत पत्र लिख कर आग्रह किया था कि उन्हें एनएसी में एक और कार्यकाल देने पर विचार नहीं किया जाना चाहिए जिसे उनके द्वारा मान लिया गया. अरुणा राय का मौजूदा कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है.

सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में रॉय ने मनरेगा के बारे में लिखा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने मनरेगा कामगारों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने की एनएसी की अनुशंसा खारिज कर दी और साथ ही कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस आदेश का खिलाफ अपील करने का फैसला लिया जिसके अनुसार मनरेगा कामगारों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाना चाहिए.

अरुणा ने यह भी कहा है कि बेशक मनरेगा ग्रामीण गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने में योगदान दिया है, लेकिन इसका सही क्रियान्वय अब भी एक चुनौती बना हुआ है. इसके अलावा उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे बाहर रह कर भी एनएसी के सामाजिक क्षेत्रों के अभियानों को अपना समर्थन देंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...