लुधियाना से प्रकाशित होने वाले पंजाब की शक्ति हिंदी समाचार ने कपूरथला जिला प्रभारी के तौर पर कपूरथला से सम्बंधित अरुण खोसला को नियुक्त कर दिया है. अरुण खोसला कई समाचार संस्थानों के साथ फ्री लांसर के तौर पर काम कर रहे हैं. 2001 में जालंधर से प्रकाशित हो रहे संध्या हिंदी एनकाउंटर में खोसला ने अहम कार्य कर उसे एक मुकाम पर पहुंचाया. अरुण खोसला 2005 में दैनिक जागरण के साथ जुड़ गए. 2007 के अंत में उन्होंने जागरण को अलविदा कह दिया. अरुण खोसला ने कपूरथला जिले में अपनी टीम के गठन का काम पूरा कर लिया है.
अमर उजाला के बस्ती ब्यूरो के लांचिग सदस्य मनीष श्रीवास्तव और दैनिक जागरण नोएडा को बाय बोलने वाले मोहित श्रीवास्तव ने पंजाब केसरी के अंबाला यूनिट में बतौर सब एडीटर ज्वाइन किया है. इससे पूर्व गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार सीपीएम त्रिपाठी ने जन संदेश को बाय बोल कर पंजाब केसरी अंबाला में ही बतौर चीफ रिपोर्टर ज्वाइन किया था किन्तु उन्हें बाद में सहारनपुर का ब्यूरोचीफ बना दिया गया.





