Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अलगाव के बाद असमंजस की स्थिति में स्‍टार न्‍यूज के कर्मचारी

आनंद बाजार पत्रिका समूह और स्‍टार समूह के अलग होने की आधिकारिक घोषणा के बाद दोनों के संयुक्‍त वेंचर एमसीसीएस के तीनों चैनलों से जुड़े पत्रकार तथा गैर पत्रकार सहमे हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि तीनों चैनलों कई बातों को लेकर लोगों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं. पहली बात तो स्‍टार न्‍यूज, स्‍टार आनंद तथा स्‍टार माझा के कर्मचारी स्‍टार समूह के हाथ खींच लेने के बाद संभावित छंटनी जैसी स्थिति से डरे हुए हैं.

हालांकि अलग होने की घोषणा के दौरान एबीपी ग्रुप के अविक सरकार ने कर्मचारियों को आश्‍वस्‍त किया है कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा और ना ही किसी प्रकार की छंटनी होगी. दोनों समूहों के अलग होने की घोषणा अविक सरकार और एमसीसीएस इंडिया के सीईओ अशोक वेंकटरमानी ने संयुक्‍त रूप से की. इसके साथ काफी समय से चली आ रही चर्चाओं और खबरों को विराम लग गया है.

दोनों समूहों के अलग होने की घोषणा के बाद कर्मचारियों को एक डर ब्रांड नेम को लेकर भी है. स्‍टार न्‍यूज भारत के अग्रणी खबरिया चैनलों में शुमार था. स्‍टार भारत में ब्रांड बन चुका था. अब ब्रांड नेम के अलग हो जाने के बाद एबीपी को ब्रांड नेम बनने में समय लगेगा. हालांकि माना जा रहा है कि प्रबंधन टीम में कोई बदलाव नहीं करेगा. सूत्रों का कहना है कि जल्‍द ही स्‍टार न्‍यूज की जगह एबीपी न्‍यूज का नया लोगो दिखाई देने लगेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...