अपनी पीत पत्रकारिता के लिए बदनाम दैनिक जागरण के अलीगढ़ संस्करण ने पत्रकारिता के मानक को ताख पर रख दिया है. बताया जा रहा है कि अलीगढ़ नगर निगम के महापौर आशुतोष वाषर्णेय के बेटे की कंपनी का विज्ञापन को लेकर जागरण से कुछ विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है. आशुतोष भाजपा के नेता हैं. भाजपा ने इस बार उन्हें अलीगढ़ शहर सीट से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है.
जागरण अपनी पुरानी खुन्नस निकालते हुए सारी पत्रकारीय मर्यादाओं को ताख पर रखकर मेयर और उनके पुत्र के खिलाफ बड़ी—बड़ी खबरें छाप रहा है. जागरण के इस निम्न स्तरीय पत्रकारिता की पूरे जिले में थू—थू हो रही है, फिर भी मेयर के खिलाफ खबरें छपनी लगातार जारी हैं. जागरण की हरकतों से परेशान मेयर आशुतोष ने इसकी शिकायत प्रेस काउंसिल से भी की है. नीचे देखिए प्रेस काउंसिल को भेजा गया पत्र तथा अखबार में छपी खबरें.


प्रेस काउंसिल को शिकायती पत्र











