काहिरा : मिस्र की पुलिस ने टेलीविजन चैनल अल्जजीरा के तीन पत्रकारों को यहां गिरफ्तार कर लिया। इनमें टीवी नेटवर्क काहिरा के ब्यूरो प्रमुख मुहम्मद फादेल फाहमी तथा बीबीसी के भूतपूर्व संवाददाता पीटर ग्रेस्ट शामिल हैं। मिस्र के गृह मंत्रालय ने बताया कि इन पत्रकारों ने प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ बैठकें की थीं। पिछले सप्ताह मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था। ऐसा समझा जाता है कि अल्जजीरा के संवाददाताओं को कल रात गिरफ्तार किया गया।
काहिरा के एक होटल के कमरे से इनके कैमरे तथा अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया। गृह मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि इन लोगों के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा को क्षति पहुंच रही थी। पर्यवेक्षकों का कहना है कि मुर्सी के हटाये जाने के बाद कई इस्लामी चैनल बंद कर दिये गये थे। इनके साथ काम कर रहे अस्थाई पत्रकारों को नजरबंद कर दिया गया था। ताजी गिरफ्तारियां मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों के साथ टकराव के बाद की गयी हैं। काहिरा तथा अन्य स्थानों पर हिंसात्मक संघर्ष में तीन व्यक्त मारे गये।






