अरब का प्रमुख न्यूज चैनल अल जजीरा ने अपना पहला स्पोर्टस चैनल आल लांच कर दिया. यह नया अल जजीरा के डिजिटल स्ट्रीमिंग सर्विस अलजजीरा डॉट टीवी के ठीक एक दिन बाद किया गया है. इस चैनल पर 24 घंटे खाड़ी देशों में होने वाले इंटरनेशनल, रीजनल खेलों का प्रसारण, रिव्यू, एनालसिस तथा न्यूज का प्रसारण किया जाएगा. इस चैनल पर प्रसारण अरबी में होगा.
अल जजीरा के पहले से ही लाइव स्पोर्टस चैनल है, जो मीना रीजन में खेलों का एक बड़ा आधिकारिक प्रसारणकर्ता है. अल जजीरा के पास फीफा वर्ल्ड कप, यूईएफए यूरो 2012, यूईएफए चैंपियंस लीग, यूईएफए यूरोपा लीग, ला लीगा, सीरी ए, लीग वन, एनबीए, एटीपी और डब्ल्यूटीए जैसे खेलों के प्रसारण अधिकार हैं. अब अल जजीरा इन खेलों का प्रसारण अपने स्पोर्टस चैनल पर करेगा. यह चैनल मध्य पूर्व में दिखाई देगा.






