दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि संपादकीय प्रभारी अवधेश गुप्ता का तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है. इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी सदगुरु शरण को बरेली का संपादकीय प्रभारी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन दोनों लोगों के परफार्मेंस से खुश नहीं था. पिछले दिनों एक युवती को लेकर हुए मारपीट के बाद प्रबंधन की भौंहे और तन गई थी, जिसके बाद अवधेश गुप्ता का जाना तय माना जा रहा था.
सूत्रों का कहना था कि पहले अवधेश को कानपुर भेजे जाने की योजना थी, परन्तु वहां पहले से ही तीन वरिष्ठ एनई होने के चलते इन्हें इलाहाबाद का परवाना थमाया गया. वहीं इलाहाबाद में भी सदगुरु शरण के काम से प्रबंधन खुश नहीं था, लिहाजा दोनों लोगों की अदला बदली कर दी गई. संभावना है कि एक दो दिन में ये लोग अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे.





