खबर है कि दैनिक जागरण, पानीपत के सीनियर न्यूज एडिटर अवधेश कुमार बच्चन को प्रमोट करके एसोसिएट एडिटर बनाया गया है. उनके काम से खुश होकर संजय गुप्ता ने तीन साल में तीन प्रमोशन दिए हैं. डीएनई से एनई, फिर सीनियर एनई और अब एसोसिएट एडिटर.
अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि यहां चीफ सब एडिटर के रूप में कार्यरत प्रदीप श्रीवास्तव संस्थान से कार्यमुक्त हो गए हैं. उनकी विदाई को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं. प्रदीप गोरखपुर से ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आए थे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






