Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

अवैध खनन का विरोध करने वाले पत्रकार विजय विनीत पर हमला

सोनभद्र : ओबरा में २७ फरवरी को हुए खनन हादसे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकार विजय विनीत को परेशान करने की शुरुआत खनन माफिआयों के इशारे पर हो गयी है। २७ मार्च को अचानक दूसरे गांव के दर्जन भर से अधिक लोग लाठी डंडा लेकर उनके घर पर चढ़ आये। घर में घुस कर मारपीट की। इस दौरान उनके लड़के का सर फट गया ७८ साल की वृद्ध मां को चोट लगी। सूचना पर कुछ देर बाद कोतवाल कुंवर प्रदीप सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही लगातार धमकियाँ मिल रही हैं। २९ मार्च को विजय विनीत ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अवगत करा दिया था कि प्राथमिकी वापस करने के लिए धमकियां मिल रही हैं। वापस न लेने पर महिलाओं से गंभीर मामलों में फ़साने की बात की जा रही हैं। कल कोर्ट में उनके व उनके भाई के खिलाफ दो अलग अलग मामले एक दलित महिला से दाखिल कराया गया है। इसकी जानकारी होते ही तमाम संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सोनभद्र प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी, कैमूर क्षेत्र महिला मजदूर संघर्ष समिति की सुकालो, राष्ट्रीय वन जन श्रमजीवी मंच की राजकुमारी, महिला संघठन जागोरी की शांता भट्टाचार्य, जन संघर्ष मोर्चा के दिनकर कपूर समेत कई वकीलों ने भी नाराजगी जताई है। राष्ट्रीय वन जन श्रमजीवी मंच की संयोजक रोमा ने कहा है कि हमलावरों की गिरफतारी और फर्जी मामले की वापसी नहीं हुई तो आन्दोलन सड़क तक होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...