Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

गोरखपुर

अवैध संबंध के चलते हुई पीडब्‍ल्‍यूडी ठेकेदार की हत्‍या

देवरिया। पीडब्‍ल्‍यूडी के ठेकेदार की हत्या एक विधवा महिला के साथ अवैध सम्बन्ध होने के नाते हुई थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने विधवा महिला को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला का कई अन्य लोगों के साथ भी अवैध सम्बन्ध है और उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।

देवरिया। पीडब्‍ल्‍यूडी के ठेकेदार की हत्या एक विधवा महिला के साथ अवैध सम्बन्ध होने के नाते हुई थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने विधवा महिला को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला का कई अन्य लोगों के साथ भी अवैध सम्बन्ध है और उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि बीते सोमवार की शाम को घर से गायब विनोद मिश्र ठेकेदार का शव मंगलवार की सुबह कोतवाली थाने के राघव नगर मुहल्ले में मिला था। जबकि उसकी मोटर सायकिल घटना स्थल से करीब दौ सौ मीटर दूर बरामद हुई थी। इस सम्बन्ध में कोतवाली थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को ठेकेदार विधवा महिला श्रीमती इजलाश शाही पत्नी स्व. उमापति शाही के राघव नगर स्थित घर पर गया था। वह उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास कर रहा था कि इस बीच लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने वाला विधवा महिला का पुत्र घर पर मौजूद था। जिसकी जानकारी ठेकेदार को नहीं थी। महिला ने घटना को नया मोड़ देने के लिए शोर मचाकर मृतक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वह अचेत हो गया। बाद में विधवा महिला का एक अन्य मित्र शम्भू उर्फ मुन्ना पासवान पुत्र स्व. भगवान पासवान निवासी हाईडिल कालोनी रामलीला मैदान थाना कोतवाली जिला देवरिया भी आ गया और दोनों ने डंडे से पीट-पीट कर ठेकेदार की हत्या कर दी तथा मध्य रात्रि को शव को सड़क पर डाल दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधवा महिला का मित्र मृतक का पर्स, मोबाइल एवं अंगूठी आदि लेकर फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। 

देवरिया से ओपी श्रीवास्‍तव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...