Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगातीं कूपमंडूक पत्रकार यूनियनें

Abhishek Srivastava : दिल्‍ली के पत्रकार और इनकी यूनियनें राजनीतिक रूप से कितनी कूपमंडूक हैं, उसका एक उदाहरण। यह असंवैधानिक घोषणा एनयूजे और डीजेए नाम की पत्रकार यूनियनों ने की है कि वे पत्रकारों के लिए आधार कार्ड बनाने का शिविर लगाएंगी। ध्‍यान रहे कि वित्‍त पर संसदीय समिति के अध्‍यक्ष यशवंत सिन्‍हा ने सरकार को 2011 के अंत में सौंपी रिपोर्ट में यूआईडीएआई विधेयक को खारिज कर दिया था (164.100.47.134/lsscommittee/Finance/42%20Report.pdf)। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने आधार संख्‍या पंजीकरण के खिलाफ यूआईडीएआई, वित्‍त मंत्रालय और योजना आयोग को पिछले साल नवंबर में नोटिस दिया था कि यह काम संसदी प्रावधानों का उल्‍लंघन है।

आधार / यूआईडी को लोकतंत्र का हनन करार देते हुए प्रधानमंत्री के पास 3.57 करोड़ लोगों के दस्‍तखत का एक ज्ञापन भी जा चुका है। इसके अलावा कुछ राज्‍यों में यूआईडी कार्ड बनाने का काम करने वाली संस्‍था आईजीएसएस ने भी ऐसा करने से सरकार को इनकार कर दिया है। ध्‍यान रहे कि नंदन नीलेकणि की अध्‍यक्षता वाली यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी एक असंवैधानिक संस्‍था है जिसके लिए संसद में कोई विधेयक अब तक पारित नहीं हुआ है। ये तमाम सूचनाएं स्‍टेट्समैन, प्रथम प्रवक्‍ता, तीसरी दुनिया और रेडिफ डॉट कॉम पर प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके बावजूद आधार कार्ड बनाने के नाम पर गैर-कानूनी खेल जारी है जिसका लाभार्थी अब पत्रकारों को बनाया जा रहा है इस संबंध में एक पत्र आज सिटिजंस फोरम ऑन सिविल लिबर्टीज़ ने एनयूजे और डीजेए को भेजा है। पत्रकारों से अपील: अपनी निजता बचाइए, आधार को ठुकराइए। साथी Yashwant Singh ध्‍यान देंगे।

युवा व जन सरोकारी पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

मूल खबर:

दिल्ली के मीडियाकर्मियों के लिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाने हेतु शिविर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...