गुवाहाटी। गणतंत्र दिवस के मौके पर असम के मीडियाकर्मी स्वतंत्र रूप से इस राष्ट्रीय पर्व को नहीं मना पाएंगे। असम के मीडिया घरानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर परंपरागत रूप से चल रहे अवकाश को खत्म कर दिया है। मीडिया घरानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अखबारों का दफ्तर खोले रखने और अखबार प्रकाशित करने का फैसला किया है। जिसके बाद मीडिया कर्मियों में खासी नाराजगी है लेकिन असंगठित यहां के मीडिया कर्मी मुहं खोलने की स्थिति में नहीं है।
बताते चलें कि मीडिया घरानों ने इस साल से बिहूं यानी मकर संक्रांति के मौके पर होने वाली एक दिन की घुट्टी को दो दिन कर दिया है। जिसकी भारपाई के लिए गणतंत्र दिवस की छुट्टी को खत्म करने जा रही है। लेकिन इन्हें यह समझ नहीं है कि गणतंत्र दिवस की बराबरी बिहू या अन्य पर्व से नहीं किया जा सकता। और पूरे देश का हर अखबार इस दिन बंद होता है।





