Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आईएएस अनुराग श्रीवास्तव ने आईपीएस मोहित गुप्ता को फटकार कर मीटिंग से निकाला!

यूपी की घटना है. चुनावी सरगर्मियों के बीच घटित एक घटनाक्रम ने यूपी में पदस्थ आईपीएस अफसरों को उत्तेजित कर दिया है. बताया जाता है कि बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने मंडल के अफसरों की एक बैठक के दौरान किसी बात पर सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को फटकार लगा दी और मीटिंग से जाने को कह दिया. कमिश्नर अनुराग की यह हरकत एसपी मोहित को नागवार गुजरी.

यूपी की घटना है. चुनावी सरगर्मियों के बीच घटित एक घटनाक्रम ने यूपी में पदस्थ आईपीएस अफसरों को उत्तेजित कर दिया है. बताया जाता है कि बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने मंडल के अफसरों की एक बैठक के दौरान किसी बात पर सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को फटकार लगा दी और मीटिंग से जाने को कह दिया. कमिश्नर अनुराग की यह हरकत एसपी मोहित को नागवार गुजरी.

मोहित ने अपनी पीड़ा और अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में आईपीएस एसोसिएशन को एक पत्र के जरिए बयान किया. इस मसले पर आज आईपीएस एसोसिएशन के लोगों ने बैठक कर विचार विमर्श किया. यह पता नहीं चल सका है कि आईपीएस एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर क्या फैसला लिया. इस बीच, आईपीएस अफसर के साथ एक आईएएस अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला पूरी ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय है. आईएएस बनाम आईपीएस का झगड़ा पहले से ही अंदरखाने चलता रहता है. इस घटना ने आग में तेल का काम किया है.

उधर, पता चला है कि आईपीएस एसोसिएशन की बैठक पहले से तय थी. मोहित गुप्ता के पत्र के बाद उसे भी एजेंडे में जोड़ लिया गया है. इस तरह बैठक में कुल तीन एजेंडों पर चर्चा हुई. देखना है कि इस प्रकरण में आईपीएस मोहित गुप्ता को न्याय मिलता है या नहीं.

इस बीच लखनऊ के एक पत्रकार ने भड़ास4मीडिया को भेजे मेल में कहा है कि यूपी में इस घटना के बाद आईएएस और आईपीएस अफसरों के बीच एक तरह से जंग छिड गई हैं. आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में मोहित गुप्ता के साथ आईएएस द्वारा किए गए खराब व्यवहार के मसले पर जमकर चर्चा हुई. दर्जनों आईपीएस अफसरों ने इस बात पर तीखी नाराजगी जताई की यूपी में आईएएस अफसरों द्वारा लगातार इसी तरह का व्यवहार आईपीएस अफसरों के साथ किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...