Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आईपीएस की हत्‍या पर पर्दा डालना चाहती है शिवराज सरकार

: नरेन्द्र कुमार की स्मृति में शोकसभा : शुक्रवार की सायं करीब छह बजे पारदर्शिता के क्षेत्र में कार्यरत सिविल सोसायटी नेशनल आरटीआई फोरम के गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर मध्य प्रदेश में दिवंगत हुए 2009 बैच के आईपीएस अफसर नरेन्द्र कुमार की स्मृति में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में शहीद नरेन्द्र कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी की चर्चा करते हुए उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी मधुमिता तेवतिया, जो एक-दो दिनों में एक संतान को जन्म देने वाली हैं, पिता केशव देव एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति संतावना व्यक्त किया गया.

शोक सभा में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने कहा कि समाचार पत्रों के अनुसार नरेन्द्र कुमार ने कई बार अवैध खनन के सम्बन्ध में स्थानीय थाने और उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत कराया था पर किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. यह एक गंभीर प्रकरण है. फोरम की कन्वेनर डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि जब उस युवा आईपीएस अधिकारी के पिता केशव देव अपने पुत्र की हत्या एक सुनियोजित साजिश कहते हैं तो फिर मध्यप्रदेश की सरकार इतनी जल्दी उसे एक व्यक्ति द्वारा की गयी हत्या कह कर मामले पर पर्दा क्यों डालना चाहती है.

अधिवक्ता अभय कुमार सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की, वरिष्ठ पत्रकार राजा रिजवी ने ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कदम उठाने की बात रखी और सामाजिक कार्यकर्ता अनुपम पाण्डेय ने घटने को एक गहरी साजिश बताया. फोरम ने यह मांग रखी कि ना सिर्फ पूरे मामले की तह तक पहुंचा जाए बल्कि जिस किसी भी सरकारी अधिकारी ने नरेन्द्र कुमार के अभियान में बाधा डाली, उन पर कठोर कार्रवाई हो. फोरम ने इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...