पहले नोएडा के एसएसपी रहे और इन दिनों मुजफ्फरनगर के एसएसपी के रूप में कार्यरत प्रवीन कुमार के बारे में सूचना मिली है कि आंख में दिक्कत के कारण उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती होना पड़ा है. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के एसएसपी पद पर तैनाती के ठीक पहले उनका आंख का कोई आपरेशन हुआ था, जिसमें अब कोई दिक्कत आ गई है. इसी कारण से उन्हें एडमिट होना पड़ा है.
हालांकि प्रवीण कुमार को लेकर कई तरह की चर्चाएं भड़ास तक पहुंची. एक सज्जन ने मेल कर बताया कि मुजफ्फरनगर के एसएसपी प्रवीण कुमार को हार्ट अटैक हो गया है जिसके कारण उन्हें दिल्ली भर्ती कराया गया है. वहीं कुछ का कहना था कि उन्हें हाई बीपी की दिक्कत की वजह से भर्ती कराना पड़ा. बाद में प्रवीण कुमार के कुछ करीबियों ने बताया कि उन्हें आंख में प्राब्लम बढ़ जाने के कारण एम्स में एडमिट कराया गया है.
भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





