सिस्टम की अराजकता का आलम ये है कि एक ही सप्ताह के भीतर दो युवा आईपीएस को हमने खो दिया है….. एक तरफ नरेंद्र जैसे जांबाज आईपीएस अफसर को खनन माफिया द्वारा कुचलकर मरवा दिया जाता है तो दूसरी तरफ कोई आईपीएस आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है. ताजी सूचना एक आईपीएस के सुसाइड करने की है. नाम है राहुल शर्मा. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे. ये 2002 बैच के आईपीएस हैं.
इनके बारे में खबर आ रही है कि इन्होंने आज सुसाइड कर लिया. राहुल ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिले में भी अपनी सेवाएं दी हैं. फेसबुक

आईपीएस राहुल शर्मा
अभी अभी मिली कुछ और जानकारी के मुताबिक आईपीएस राहुल शर्मा ने खुद अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली. ऐसा उन्होंने क्यों किया, यह पता नहीं चल पाया है. बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक पद पर आए उन्होंने साढ़े तीन महीने के करीब हुए थे. उनकी पत्नी का नाम गायत्री शर्मा है जो रेलवे में अधिकारी हैं. राहुल शर्मा की उम्र 35 साल के आसपास बताई जाती है.





