अंबिकापुर में जी24 घंटे में लंबे समय तक काम कर चुके मनोज सिंह आईबीसी24 से जुड़ने जा रहे हैं. वे लंबे समय तक अंबिकापुर में काम कर चुके हैं. जी24 घंटे प्रबंधन ने जब मनोज का तबादला रायगढ़ के लिए कर दिया तो वे तीन महीना काम करने के पश्चात इस्तीफा दे दिए. अब खबर आ रही है कि दोनों समूहों के अलग हो जाने के बाद मनोज सिंह अंबिकापुर में ही आईबीसी24 ज्वाइन करने जा रहे हैं.
अंबिकापुर में तीन महीने तक आईबीसी24 की कमान संभालने वाले नवीन सिंह का तबादला भोपाल के लिए हो गया है. इसके बाद प्रबंधन ने मनोज सिंह पर अपना भरोसा जताया है. मनोज की गिनती अंबिकापुर के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.





