आई नेक्स्ट की गोरखपुर यूनिट से सितंबर के दस दिनों में ही तीन लोग इधर उधर हो गए. दो ने इस्तीफा दिया और एक का तबादला हुआ. सीनियर रिपोर्टर अविनाश चतुर्वेदी और जूनियर रिपोर्टर शैलेश अरोड़ा ने इस्तीफा दिया है जबकि फोटोग्राफर प्रदीप का तबादला कर दिया गया है.
सीनियर रिपोर्टर अविनाश चतुर्वेदी ने आंतरिक वजहों से इस्तीफा दे दिया. फोटोग्राफर प्रदीप का ट्रांसफर इलाहाबाद हो गया है. उधर, शैलेश ने एक महीने छुटृटी पर रहने के बाद में इस्तीफा दे दिया. इस बारे में भड़ास4मीडिया को फोन करके शैलेश अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया और उनका अनुभव आईनेक्स्ट में अच्छा रहा. प्रदीप का कहना है कि प्रबंधन ने उनका तबादला होमटाउन इलाहाबाद में कर दिया है, जिससे वे खुश हैं.





