: राजेश ठाकुर का तबादला जमशेदपुर : जागरण ग्रुप के बच्चा अखबार आई नेक्स्ट, पटना में दो लोगों को एक महीने का नोटिस दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आई नेक्स्ट के पटना एडिशन के चीफ रिपोर्टर सुनील राज और फोटोग्राफर मनीष सिन्हा को आई नेक्स्ट हेड ऑफिस से मेल आया है. शर्मिष्ठा शर्मा द्वारा भेजे गए इस मेल में लिखा गया है कि आप लोगों का परफामेंस ठीक नहीं है, इसलिए आप अपने काम में सुधार लाएं. 23 फरवरी तक आपके काम का लेखा-जोखा किया जाएगा, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जायेगा.
मेल आने के बाद से बाकी के कर्मचारी में हडकंप मचा हुआ है. वैसे, सुनील राज पर मैनेजमेंट की नज़र पहले से ही थी. गौरतलब है कि सुनील राज पुराने पत्रकार हैं और आज, प्रभात खबर के अलावा कई अखबार में काम कर चुके हैं और अपने जमाने के अच्छे रिपोर्टर माने जाते रहे हैं. मनीष सिन्हा भी पटना के अच्छे फोटोग्राफर में गिने जाते हैं. सूत्रों के अनुसार एक महिला रिपोर्टर को भी ऐसा फरमान आ सकता है. उधर, पटना डेस्क से सब एडिटर राजेश ठाकुर का ट्रान्सफर जमशेदपुर के लिए कर दिया गया है. हालांकि राजेश ठाकुर अभी छुट्टी पर है और वो 15 फरवरी के बाद ही जमशेदपुर ज्वाइन कर सकते हैं. मैनेजमेंट हर जगह टीम को छोटा कर रहा है. वैसे, आई नेक्स्ट, पटना इधर सुर्ख़ियों में रहा है. रवि प्रकाश के छोड़ने के बाद अभी हाल में ही यहाँ चन्दन शर्मा को संपादक बनाकर लाया गया है.






