आई नेक्स्ट, गोरखपुर से खबर है कि एडिटोरियल हेड विकास वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डीएनई के पद पर कार्यरत थे. विकास पिछले डेढ़ साल से आई नेक्स्ट से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि वे अपने पिता की बीमारी के चलते काफी परेशान थे. हाल ही में उनके पिता जी का भी निधन हो गया है. पिछले तेरह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय विकास वर्मा इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर आई नेक्स्ट पहुंचे थे. उन्होंने अपनी ज्यादातर पत्रकारिता दिल्ली में ही की.
हिंदुस्तान, दिल्ली से करियर की शुरुआत करने वाले विकास वर्मा दैनिक जागरण में भी रहे. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे टाइम्स समूह के साथ जुड़े. इसके बाद इंडिया न्यूज चले गए थे. उनके इस्तीफे के बाद फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं की गई है. आई नेक्स्ट का चार्ज फिलहाल चीफ सब एडिटर सिद्धार्थ कुमार को संभालने को कहा गया है.






