आई नेक्स्ट से जनसंदेश जाने की संभावनाओं को देखते गोरखपुर में भी आई नेक्स्ट ने इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लॉलीपॉप थमाने जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी को लेटर नहीं दिया गया है. संभावना है कि इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लेटर सात को सौंपा जाए. पर जिस तरह की चर्चा है उसको लेकर भी कर्मचारी नाराज हैं. सूत्रों का कहना है कि रिपोर्टर संतोष गिरी को 2200 तथा फोटोग्राफर प्रदीप को 1500 रुपये का इंक्रीमेंट दिया जाने वाला है. हालांकि यह फाइनल इंक्रीमेंट नहीं है, यह घट या बढ़ भी सकता है क्योंकि यह केवल चर्चा आधारित है.
हालांकि इस चर्चा के बाद से ही कर्मचारियों में गुस्सा है. इसका कारण बताया जा रहा है कि पिछली बार जिन लोगों को इंक्रीमेंट मिला था, उनका 2500 से लेकर 4000 रुपये तक बढ़ाए गए थे, पर इस बार इंक्रीमेंट काफी कम किए जाने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि दो से तीन लोगों का प्रमोशन भी किया जा सकता है. अब ये तीन लोग कौन होंगे इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है. सारी स्थितियां सात जनवरी को क्लियर होंगी.






