जागरण समूह के बच्चा अखबार आई नेक्स्ट लगातार परेशानियों से घिरता दिख रहा है. प्रबंधन ने पहले गोरखपुर के प्रभारी विकास वर्मा और उसके बाद आगरा के प्रभारी मुकुंद मिश्रा से इस्तीफा मांग लिया, इसके बाद भी इस टैबलाइड की परिस्थितियों में बदलाव नहीं दिख रहा है. कोई भी ज्यादा समय तक इस अखबार के साथ जुड़ा रहना नहीं चाहता है. बरेली से खबर है कि चार लोगों ने इस्तीफा दिया है. माना जा रहा है कि यहां का सैलरी स्ट्रक्चर इस्तीफा देने का सबसे बड़ा कारण है.
यहां की बदतर स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों में यहां से इस्तीफा देकर चार लोग जा चुके हैं. रिपोर्टर अंबर चतुर्वेदी, फोटोग्राफर हरदीप सिंह टोनी तथा डेस्क पर कार्यरत स्वप्निल कुमार एवं गुप्तेश्वर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग प्रबंधन को अपने इस्तीफे की जानकारी दे चुके हैं. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






