: एजीएम मार्केटिंग आशुतोष को कानपुर बुलाया गया : अनेक मीडिया संस्थानों में चल रहे तबादले के दौर में आई नेक्स्ट में भी कुछ बदलाव हुए हैं. आई नेक्स्ट, देहरादून में मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी निभा रहे आशीष शर्मा का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है. वहीं बरेली में मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी निभा रहे अनुराग खरे को देहरादून भेजा गया है. तबादले के साथ ही इन लोगों की जिम्मेदारियां भी बढ़ा दी गई हैं. दोनों लंबे समय से आई नेक्स्ट से जुड़े हुए हैं.
आशीष बरेली के साथ आगरा में भी आई नेक्स्ट के मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं अनुराग देहरादून से मेरठ की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. आई नेक्स्ट इस समय अपनी मार्केटिंग पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है. इसी क्रम में एजीएम मार्केटिंग आशुतोष अग्निहोत्री को भी लखनऊ की बजाय कानपुर बुला लिया गया है. वे अब कानपुर में ही बैठेंगे.






