आई नेक्स्ट, लखनऊ से खबर है कि कर्मचारियों के इस्तीफे से जूझ रहे प्रबंधन को थोड़ी राहत मिली है. यहां जनसंदेश टाइम्स और कैनविज टाइम्स से इस्तीफा देकर दो लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. जनसंदेश टाइम्स में डेस्क पर कार्यरत गुलशन द्विवेदी ने अपनी नई पारी आई नेक्स्ट के साथ शुरू की है. उन्हें यहां डेस्क पर लाया गया है. ये जनसंदेश टाइम्स के अलावा भी कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दूसरी तरफ कैनविज टाइम्स से इस्तीफा देकर श्याम सिंह ने भी अपनी नई पारी आई नेक्स्ट के साथ शुरू की है. उन्हें यहां रिपोर्टर बनाया गया है. वे कैनविज के लिए भी रिपोर्टिंग कर रहे थे. श्याम सिंह कई और मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं.






