आई नेक्स्ट, लखनऊ से खबर है कि दिलीप मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों का कहना है कि शर्मिष्ठा शर्मा से कुछ विवाद होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है. वे लंबे समय से आई नेक्स्ट से जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी नई पारी लखनऊ में ही जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है. उन्हें ब्यूरो में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दिलीप इसके पहले दैनिक जागरण तथा हिंदुस्तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर से खबर है कि अनिल कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे पेज डिजाइनर के पद पर कार्यरत थे तथा तीन सालों से हिंदुस्तान के साथ जुड़े हुए थे. अनिल अपनी नई पारी प्रभात खबर, पटना के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी पेज डिजाइनर बनाया गया है.






