आई नेक्स्ट, लखनऊ से खबर है कि संपादक शर्मिष्ठा शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि आई नेक्स्ट के सीओओ आलोक सांवल से कुछ विवाद हो जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है. शर्मिष्ठा के पास लखनऊ के अलावा आई नेक्स्ट के सभी एडिशनों के सुपरविजन का दायित्व था. बताया जा रहा है कि आलोक सांवल एवं शर्मिष्ठा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. काफी समय से इन दोनों लोगों के बीच तनाव चल रहा था. खबर है कि आखिरकार शर्मिष्ठा ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस संदर्भ में शर्मिष्ठा शर्मा से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने फोन पिक नहीं किया, वहीं आलोक सांवल अस्पताल में होने की वजह बताकर बात करने में असमर्थता जताई.






