गुड़गांव : वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी ने आई विटनेस न्यूज को टाटा-बाय बाय कर दिया है। वे इस चैनल में बतौर संपादकीय प्रमुख कार्य कर रहे थे। यह चैनल हरियाणा के कांग्रेसी विधायक रघुबीर सिंह कादियान का है। द्विवेदी के जाने के बाद एक बार फिर विनोद मेहता के आने की चर्चाएं चल पड़ी हैं। मेहता ने चार माह पहले ही 'खबरें अभी तक' चैनल से विदाई ली है।
आई विटनेज न्यूज चैनल का प्रसारण अभी मार्केट में शुरू नहीं हो पाया है। शुरू होने से पहले ही इस चैनल में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। दरअसल प्रबंधन का कुछ ज्यादा ही दखल है। इस वजह से मीडियाकर्मियों के लिए यहां सही माहौल नहीं है। कई माह पहले जगमोहन फुटेला जा चुके हैं। अब संजय द्विवेदी की बारी है। फुटेला तो कई तरह के आरोप लगाकर चैनल से बाहर हुए थे। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह तक लिख दिया था कि मीडियाकर्मियों से संपादकीय कार्य के अलावा अन्य कार्य भी करवाया जाता है। इस बार संजय द्विवेदी के चैनल छोड़ने की क्या वजह रही, यह ज्ञात नहीं हो पाया है। पर द्विवेदी के जाने के बाद मीडिया बाजार में यह चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं कि जल्द ही विनोद मेहता इस चैनल की कमान संभाल लेंगे।
गुड़गांव से दीपक खोखर की रिपोर्ट. संपर्क: 09991680040






