हरियाणा केंद्रित लांच होने जा रहे एक नए न्यूज चैनल आई विटनेस न्यूज और पत्रकार जगमोहन फुटेला दोनों के लिए यह कहावत बिलकुल सटीक है- सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना. चैनल लांच हुआ नहीं कि इसका एक स्तंभ ढह गया. फुटेला ने नई पारी की शुरुआत की नहीं कि उनका विकेट डाउन हो गया.
जी हां, जगमोहन फुटेला, जो खुद को आई विटनेस न्यूज का चैनल हेड बताते थे, इस्तीफा देकर जा चुके हैं. अब चैनल की कमान पत्रकार संजय द्विवेदी को दे दी गई है. संजय और फुटेला, दोनों ने इसी साल 20 मई के आसपास ज्वाइन किया था. मतलब ये कि दो महीने भी अभी ज्वाइन किए पूरे नहीं हुए थे. चर्चा है कि फुटेला के जाने के बाद चैनल में लाए गए उनके एक दो लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं.
मीडिया जगत की सूचनाएं भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






