Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आउटलुक समूह ने तीन मैग्जीनों को बंद किया, सौ से ज्यादा कर्मी बर्खास्त

अभी कुछ ही समय पहले टाइम्स आफ इंडिया वालों ने वीकली मैग्जीन क्रेस्ट बंद करने का फैसला किया और अब सूचना आउटलुक ग्रुप से आ रही है कि इसने बिना नोटिस दिए करीब सौ से ज्यादा कर्मियों को निकाल दिया, यह कह कर कि वे लोग अब 'पीपल', 'मैरी क्लेयर' और 'जियो' मैग्जीनों को तत्काल प्रभाव से बंद कर रहे हैं. इन मैग्जीनों की मुंबई टीम से जुड़े सैकड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं. दिल्ली में भी इसका असर पड़ा है. बिना कोई नोटिस दिए अचानक निकाल दिए जाने से ये मीडियाकर्मी समझ नहीं पा रहे कि वे अब कहां जाएं, क्या करें.

सूत्रों के मुताबिक करीब केवल मार्केटिंग टीम के 135 लोगों को निकाला जा चुका है. एडिटोरिलय के लोगों को धीरे धीरे बाद में निकाला जाएगा. इस बारे में आउटलुक समूह का कहना है- “Outlook Publishing (India) Pvt. Ltd. wishes to inform its readers that it is discontinuing its licensing arrangements with 'People', 'Geo' and 'Marie Claire' magazines with effect from the forthcoming issues of these magazines.”

बताया जा रहा है कि आउटलुक प्रबंधन ने करीब साल भर से ज्यादा समय से अपने फ्रीलांसर जर्नलिस्टों को पे नहीं किया है जिन्होंने इन मैग्जीनों में लिखा. साथ ही सैकड़ों लोगों को बिना एडवांस सेलरी दिए, बिना नोटिस दिए निकालना भी बेहद घटिया हरकत है. कर्मचारियों का बकाया दिए बिना और उन्हें पहले से बताये बिना निकालना इतना क्रूर कदम है कि अगर यही काम कोई गैर-मीडिया कंपनी करती तो बड़ा बवाल होता, पर मीडिया का मामला है तो सब चुप्पी साधे हैं.

इसके आगे की खबर पढ़िए…

मुंबई लेबर कोर्ट ने आउटलुक कर्मियों को निकाले जाने पर रोक लगाई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...