Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आकांक्षा को याद किया पत्रकारों ने

उदयपुर की सबसे कम उम्र की पत्रकार आकांक्षा राव की 17 सितंबर को पहली पुण्यतिथि पर पत्रकार जगत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हरेक पत्रकारों की आंखे नम हो गई। राजस्थान पत्रिका की युवा पत्रकार आकांक्षा का बीमारी के चलते गत वर्ष निधन हो गया था। आकांक्षा ने कम उम्र में पत्रकारिता में कई नए आयाम स्थापित किए थे। गत वर्ष आकांक्षा के निधन के बाद भड़ास पर जो समाचार प्रकाशित किया गया, वह इस प्रकार है….

उदयपुर की सबसे कम उम्र की पत्रकार आकांक्षा राव की 17 सितंबर को पहली पुण्यतिथि पर पत्रकार जगत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हरेक पत्रकारों की आंखे नम हो गई। राजस्थान पत्रिका की युवा पत्रकार आकांक्षा का बीमारी के चलते गत वर्ष निधन हो गया था। आकांक्षा ने कम उम्र में पत्रकारिता में कई नए आयाम स्थापित किए थे। गत वर्ष आकांक्षा के निधन के बाद भड़ास पर जो समाचार प्रकाशित किया गया, वह इस प्रकार है….

http://old.bhadas4media.com/dukh-dard/13031.html

राजस्‍थान पत्रिका की युवा पत्रकार आकांक्षा राव का निधन

Monday, 19 September 2011 16:58 B4M

भड़ास4मीडिया – दुख-दर्द   

झीलों की नगरी उदयपुर की युवा पत्रकार आकांक्षा राव का 16 सितम्बर की रात को उपचार के दौरान अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थी। आकांक्षा के निधन की खबर उस रात 11 बजे लगी तो पत्रिका ही नहीं अन्य पत्रकारों के आंखों से नींद गायब हो गई।

पचीस वर्षीय आकांक्षा राव राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर के मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, कृषि विवि, आईआईएम, उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, सौर वेधशाला सहित कई विभागों को देख रही थी। पिछले डेढ़ वर्ष में सुखाडिय़ा विवि से संबंधित कई महत्वपूर्ण व खोजपरक खबरें देने वाली आकांक्षा राव की हर फील्ड में बहुत अच्‍छी पकड़ थी। होशियारी के साथ काम करने वाले आकांक्षा का आए दिन बाई नेम स्टोरी पत्रिका में पेज वन व लास्ट पर लगती थी। इससे पहले आकांक्षा राव पत्रिका के साथ निकलने वाले 'जस्ट
उदयपुर' की भी प्रभारी रही। विज्ञान, संचार क्रांति व अंग्रेजी में भी आकांक्षा की इतनी अच्‍छी पकड़ थी कि पत्रिका न्यूज सेक्शन के अन्य साथी उसकी मदद लेते थे।

आकांक्षा ने उदयपुर में आने वाले ख्यात व फिल्मी हस्तियों के भी कई साक्षात्कार किए, इसमें वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति अब्‍दुल कलाम, अमिताभ बच्‍चन, सलमान खान, अनिल कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, दलेर मेहंदी, राखी सावंत, सोनम कपूर, स्मृति ईरानी, एकता कपूर, शान, मिस इंडिया तनवी, मेघना नायडू, जावेद अख्तर, जाकिर हुसैन, पं. शिव
कुमार शर्मा, दुर्गा जसराज, प. विश्व मोहन भट्ट, सितारा देवी, इसरो प्रमुख प्रो. राघवन आदि के साक्षात्कार किए।

पत्रकारिता में आने से पहले भी बनाए रिकार्ड : सुखाडिय़ा विवि से ही पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्‍म, बी.एससी (बॉयोलोजी) अच्‍छे अंकों के साथ पास की। पत्रिका में आने से पहले आकांक्षा ने पत्रिका के ही पाई एज्‍यूकेशन की स्टूडेंट रहते हुए बेस्ट स्टूडेंट का खिताब पाया। हर समय हंसमुख रहने वाली आकांक्षा ने पत्रिका में रहते हुए नेशनल लेवल पर बेस्ट लेआउट का वर्ष 2008-09 तृतीय पुरस्कार व वर्ष 2009-10 में द्वितीय पुरस्कार और संस्करण स्तर पर पांच मंथली अवार्ड प्राप्त किए। राव को वर्ष 2001 में गार्गी अवार्ड सहित कई अवार्ड मिले। पत्रिका में रहते आकांक्षा का संस्थान ने मुंबई में होने वाले रियलटी शो के कवरेज के लिए चयन किया था और आकांक्षा ने इसे बड़े उत्साह के साथ अच्‍छी तरह से कवर किया।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...