Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आकाशवाणी और दूरदर्शन के कर्मचारी हड़ताल पर गए

प्रसार भारती के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. देशव्‍यापी हड़ताल को देखते हुए आकाशवाणी और दूरदर्शन से संबद्ध संस्था नेशनल फेडरेशन ऑफ आकाशवाणी एंड दूरदर्शन (एनएफएडीई) के कर्मचारियों ने 48 घंटे तक काम का बहिष्कार करने का निर्णय किया है. यह हड़ताल विभिन्न मांगों के अलावा प्रसार भारती कानून को निरस्त करने के लिए की जा रही है.

प्रसार भारती के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. देशव्‍यापी हड़ताल को देखते हुए आकाशवाणी और दूरदर्शन से संबद्ध संस्था नेशनल फेडरेशन ऑफ आकाशवाणी एंड दूरदर्शन (एनएफएडीई) के कर्मचारियों ने 48 घंटे तक काम का बहिष्कार करने का निर्णय किया है. यह हड़ताल विभिन्न मांगों के अलावा प्रसार भारती कानून को निरस्त करने के लिए की जा रही है.

एनएफएडीए के सूत्रों ने बताया कि 200 से ज्यादा कर्मचारी खासकर कार्यक्रम, तकनीक और इंजीनियरिंग विभागों से संबंधित कर्मचारियों ने सुबह नौ बजे से ही काम के बहिष्कार पर हैं. सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु में ‘पोढ़िगी’ सहित दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल और चेन्नई ए, चेन्नई बी, एफएम और व्यावसायिक चैनलों सहित आकाशवणी के सभी चैनल आज सुबह से काम नहीं कर रहे.

आकाशवाणी के कुल 336 प्रसारण केंद्र हैं जो कि देश के 99 फीसदी लोगों तक पहुंच रखते हैं. दूरदर्शन के देश भर में 60 निर्माण केन्द्र और 1,404 ट्रांसमीटर हैं. दूरदर्शन देश 94 फीसदी आबादी तक अपनी पहुंच रखता है. एनएफएडीई के तले 21 सेवा संगठन है जिसमे आकाशवाणी और दूरदर्शन के करीब 40,000 कर्मचारी भी शामिल हैं. (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...