जी न्यूज में तय हो गया है कि एडिटर सतीश के सिंह का संबंध अब समाप्त हो चुका है. इसके लिए बाकायदा मेल जारी कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि जी न्यूज को अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सतीश के सिंह को जिस अपमानजक परिस्थितियों में विदा होना पड़ा है, उसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता है. प्रबंधन ने उनकी वरिष्ठता तथा सेवा का भी ख्याल नहीं किया. हालांकि सहयोगियों को भेजे गए मेल में इस विदाई को स्वस्थ्य बताया गया है तथा कहा गया है कि सतीश के सिंह जब चाहे लौट सकते हैं, परन्तु अंदर सब कुछ इसके उलट हुआ है. सतीश के सिंह की वरिष्ठता का भी ख्याल नहीं रखा गया, जिसके चलते ही उन्होंने इस्तीफा दिया है.





