आगरा से सूचना है कि पत्रकार पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. द सी एक्सप्रेस के चीफ रिपोर्टर मनीष गुप्ता हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे. आगरा के बल्केश्वर में धड़ल्ले से चल रहे जुए और सट्टे का खुलासा करने से बौखलाए सट्टेबाज ने हिस्ट्रीशीटर चाचा के साथ मिल वरिष्ठ पत्रकार पर सरेराह हमला बोल दिया था.
हमलावरों ने बचाने पर पीड़ित के भतीजे और भांजे के साथ भी मारपीट कर डाली. मामूली दुर्घटना को बहाना बनाते हुए आरोपियों ने रिपोर्टर के भतीजे और भांजे को पकड़ लिया. जानकारी पर पहुंचे रिपोर्टर पर जानलेवा हमला बोल दिया. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब उन्हें जेल भेज दिया गया है. हमले के आरोपियों को जेल भेजे जाने की खबर अखबार में प्रकाशित हुई है, जिसमें विस्तार से जानकारी दी गई है, जो इस प्रकार है…

मूल खबर यहां है- खबर छपने से बौखलाए हिस्ट्रीशीटर का द सी एक्सप्रेस के पत्रकार पर हमला





