आगरा से जल्द ही एक अख़बार उत्तर प्रदेश मिड डे निकलने वाला हैं. जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हैं कि इसका मुख्य मालिकान कौन हैं. पर कहा जा रहा है कि एक बड़ा पूंजीपति इस अखबार का मालिक है. इस अखबार को पूरे उत्तर प्रदेश से दिन के समय निकालने की तैयारी हैं. बरहाल अभी गुप चुप तरीके से तैयारियां की जा रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक़ जानकारी मिली हैं कि यह अखबार सबसे ज्यादा बड़े अखबारों को टक्कर देगा क्योंकि इस अखबार का प्रकाशन मीडिया के सताए हुए मालिकानों की एक टीम के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जागरण व अमर उजाला व हिन्दुस्तान जैसे अखबारों व उनके पत्रकारों की पोल खोली जायेगी. जिससे यह अखबार आगरा से ही पूर्व में प्रकाशित आज के हंगामा नामक अखबार की तर्ज पर हाथों हाथ बिके. उधर यह भी चर्चा है कि इस अखबार का प्रकाशन उत्तर प्रदेश के नामचीन अखबारों व उनके पत्रकारों को नंगा करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के धन की मदद से भी इसे प्रकाशित किया जा रहा है, क्योंकि काफी समय से देखा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश अखबार अखिलेश सरकार की केवल 100 दिन के अंतराल में ही धज्जियाँ उड़ाने लगे हैं, जिसको लेकर सपा सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






