Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

आचार संहिता के उल्‍लंघन में हिंदुस्‍तान अखबार के साथ कई प्रत्‍याशी फंसे

बदायूं। आचार संहिता के उल्लंघन में हिंदुस्तान अखबार के साथ कई प्रत्याशी फंस गये हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे प्रत्याशियों में खलबली मच गई है। बरेली से प्रकाशित हिंदुस्तान अखबार के नव वर्ष के कैलेंडर में शहर विधायक व भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज के विधायक व बसपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य उर्फ दीपू, बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी व पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और बरेली के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कांग्रेस नेता सुधीर मौर्य के विज्ञापन प्रकाशित किये गये हैं।

शुक्रवार के अंक के साथ आये पंचांग को हर अखबार के साथ पूरे जिले में बांटा गया है। आरोप है कि पंचांग में मूल्य और प्रसार संख्या के साथ मुद्रक व प्रकाशक का नाम नहीं है, जिससे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई भूदयाल की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की सूचना से प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है। उधर, विवेचक का कहना है कि पंचांग में कई अधिकारियों व कर्मचारियों के भी विज्ञापन प्रकाशित किये गये हैं, जिनकी जांच की जा रही है, वहीं दिलचस्प बात यह है कि बसपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य के कांग्रेस नेता सुधीर मौर्य साले हैं और संयोग से दोनों फंस गये हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...