आजतक में एसोसिएट एडिटर चारुल मलिक का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है. चारुल को यह अवार्ड 2010 में दीपिका पादुकोण के एक इंटरव्यू के लिए दिया गया है. चारुल ने 2010 में प्रदीप सरकार द्वारा डायरेक्टेड बॉलीवुड मूवी लफंगे-परिंदे में दीपिका पादुकोण का स्कैटिंग करते हुए करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक इंटरव्यू किया था. इस तरह का प्रयोग करके इंटरव्यू लेने वाली चारुल मलिक पहली न्यूज एंकर हैं.
चारुल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी पत्रकार हैं. चारुल एबीपी न्यूज, न्यूज नेशन, सहारा समय समेत कई मीडिया संस्थानों में इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट की भूमिका निभा चुकी हैं. वे आजतक में भी इंटरटेमनमेंट में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं.






