आजतक न्यूज चैनल में लंबे समय से कार्यरत और नेशनल ब्यूरो के तहत कई महत्वपूर्ण बीटों को कवर कर रहे पत्रकार संदीप सोनवलकर ने इस्तीफा दे दिया है. चुनावों के इस मौसम में संबंधों-संपर्कों के धनी संदीप का इस्तीफा आजतक के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है. बताया जाता है कि इंडिया टीवी में संदीप डिप्टी एडिटर के पद पर गए हैं. कमर वहीद नकवी ने इंडिया टीवी ज्वाइन करने के बाद आजतक को निशाने पर ले लिया है और एक-एक कर कई लोगों को अपने यहां ज्वाइन करा दिया है.
खबर ये भी है कि शमशेर सिंह, जो आजतक से हटाए गए थे, ने भी इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई से जुड़ी एक खबर में गलत सोर्स बताने के कारण शमशेर पर आजतक प्रबंधन ने गाज गिराई थी.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






