चौथे सप्ताह की टीआरपी चार्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. आजतक लगातार नम्बर एक पर बना हुआ है. स्टार न्यूज ने भी इंडिया टीवी को पीछे छोड़ नम्बर दो पर बना हुआ है. इंडिया टीवी स्िटंग ऑपरेशन दिखाने के बाद भी तीसरे नम्बर से ऊपर नहीं चढ़ पाया है. समय ने एनडीटीवी को पीछे छोड़ा है तो न्यूज एक्सप्रेस ने एक बार फिर टॉप टेन में वापसी की है. जी न्यूज चौथे स्थान पर पहुंच गया है. चौथे सप्ताह में टॉप टेन चैनलों की स्थिति.
चौथा सप्ताह, अवधि : 22 जनवरी से 28 जनवरी : आजतक – 17.1, स्टार न्यूज़ – 14.1, इंडिया टीवी – 13.5, ज़ी न्यूज़ – 9.9, न्यूज़24 – 8.6, आईबीएन7 – 7.1, समय – 6.6, एनडीटीवी इंडिया – 6.4, तेज – 4.9, न्यूज़ एक्सप्रेस – 3.7.






