पंद्रहवें सप्ताह की टीआरपी आ गई है. पिछले सप्ताह के झटके से आईबीएन7 अब तक नहीं उबर पाया है. उसे इस सप्ताह भी नुकसान हुआ है. आजतक नम्बर वन बना हुआ है लेकिन इंडिया टीवी ने उससे अपनी दूरी कम कर ली है. पिछले सप्ताह आंशिक नुकसान में रहा इंडिया न्यूज इस सप्ताह फिर से बढ़त की राह पर लौट आया है. इंडिया न्यूज डीडी न्यूज, तेज को पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले सप्ताह इसके ऊपर आ गए थे. दीपक चौरसिया और राणा यशवंत की जोड़ी एक बार फिर फार्म में आ गई है.
पिछली बार सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले डीडी न्यूज को इस बार झटका लगा है. इस बार डीडी के अलावा तेज को भी एक अंक से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इस सप्ताह जी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है लेकिन उसके स्थान में कोई परिवर्तन नहीं आया है. पंद्रहवें सप्ताह की टीआरपी इस प्रकार है….
WK 15 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 18.2 dn 0.2
India TV 17.4 up 0.5
ABP News 14.4 dn 0.6
ZN 11.1 up 1.1
News 24 9.0 up 0.9
NDTV 6.0 dn 0.4
IBN 5.7 dn 0.2
India news 5.4 up 0.8
Tez 4.9 dn 1.2
DD 3.8 dn 1.1
Samay 2.4 up 0.2
Live India 1.6 up 0.1






