Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आजतक में दो साल पूरे होने पर पत्रकार विकास मिश्र का एक संस्मरण

Vikas Mishra : आज 2 जनवरी है। दो साल पहले आज ही के दिन मैंने आजतक ज्वाइन किया था। इन दो सालों में बहुत कुछ मिला। वरिष्ठों का स्नेह, साथियों का सहयोग और कनिष्ठ साथियों का भरपूर प्यार और साथ में जमकर काम करने का हौसला। मैंने यहां नीलेंदु सर की टीम में ज्वाइन किया था। वे यहां प्रोग्रामिंग हेड थे। वही मुझे आजतक लाए थे।

Vikas Mishra : आज 2 जनवरी है। दो साल पहले आज ही के दिन मैंने आजतक ज्वाइन किया था। इन दो सालों में बहुत कुछ मिला। वरिष्ठों का स्नेह, साथियों का सहयोग और कनिष्ठ साथियों का भरपूर प्यार और साथ में जमकर काम करने का हौसला। मैंने यहां नीलेंदु सर की टीम में ज्वाइन किया था। वे यहां प्रोग्रामिंग हेड थे। वही मुझे आजतक लाए थे।

जब उनसे पहली मुलाकात हुई, बात हुई, जांच-परख के बाद उन्होंने कहा-विकास मैं टीम को एक परिवार की तरह रखता हूं। अभी मेरे बाद रेहान अब्बास देखते हैं। तुम आओगे तो तुम्हारी पोजीशन उनके ऊपर होगी और मेरे बाद। हो सकता है कि टीम तुम्हें अपेक्षित सहयोग न करे। ये भी हो सकता है कि तुम्हारे आने से टीम में कुछ असंतोष हो, मैं चाहता हूं कि टीम में परिवार वाली भावना बनी रहे। मैंने उनसे कहा-सर मैं दूध से भरे गिलास में चीनी की तरह आऊंगा। दूध छलकेगा भी नहीं और मीठा हो जाएगा।

ये वादा था मेरा नीलेंदु सर से और मुझे सुकून है कि वो वादा बड़ी खूबसूरती के साथ निभ गया। नीलेंदु सर का खूब आशीर्वाद और प्यार मिला। टीम पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर काम करने लगी और कुछ ही दिनों में सबकी अलग पहचान बनी। नीलेंदु सर आजतक से चले गए। मुझे उनका प्यार और परिवार दोनों मिला था। और मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मेरी टीम में दर्जन भर से ज्यादा लोग हैं, लेकिन इतनी एकजुटता, इतना प्यार, एक दूसरे का इतना सहयोग करने की भावना की दूसरी मिसाल आपको नहीं मिलेगी। काम को मिशन की तरह पूरा करते हैं, तो आनंद भी भरपूर उठाते हैं। और हां… दो साल का ये सफर शायद इतना हसीन नहीं होता अगर इसमें हमारे मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद का साथ न मिलता।

आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत विकास मिश्र के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...