Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आजतक वाले पत्रकारिता की आड़ में पेड न्यूज कर रहे हैं!

Nadim S. Akhter : आप भी पढ़िए 'आज तक' की वेबसाइट पर यह पेड न्यूज… इसे कहते हैं पत्रकारिता की आड़ में पेड न्यूज. 'आज तक' की वेबसाइट की इस खबर पर नजर डालिए. कहने को तो ये खबर यह बताने के लिए है कि आप iphone-4 की बजाय लेटेस्ट फीचर्स वाला कोई अच्छा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं लेकिन पूरी खबर में लेटेस्ट फीचर्स वाले सिर्फ और सिर्फ एक फोन 8 GB Moto G का जिक्र है.

Nadim S. Akhter : आप भी पढ़िए 'आज तक' की वेबसाइट पर यह पेड न्यूज… इसे कहते हैं पत्रकारिता की आड़ में पेड न्यूज. 'आज तक' की वेबसाइट की इस खबर पर नजर डालिए. कहने को तो ये खबर यह बताने के लिए है कि आप iphone-4 की बजाय लेटेस्ट फीचर्स वाला कोई अच्छा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं लेकिन पूरी खबर में लेटेस्ट फीचर्स वाले सिर्फ और सिर्फ एक फोन 8 GB Moto G का जिक्र है.

खबर के आखिर में लिखा है–यदि आप इसी रेंज में मोबाइल लेने का मन बना रहे हों तो आप Moto G ही लीजिए—-यानी ये भी बता दिया कि भइया मोटोरोला का ही फोन लेना, कोई दूसरा फोन नहीं. पढ़कर लग रहा है कि यह खबर किसी विज्ञापन स्कीम के तहत Moto G को प्रोमोट करने के लिए लिखी गई है. अगर ऐसा है तो पत्रकारीय नैतिकता निभाते हुए Advertorial टाइप की कोई चीज प्रमुखता से खबर के साथ जोड़ी जानी चाहिए थी. Aaj Tak वालों से यह पूछने का मन करता है कि भइया, 15000 रुपये के बजट में बाजार में iphone-4 से बेहतर सिर्फ एक ही फोन है क्या??!!

अगर आप वाकई में पाठकों को एजुकेट कर रहे थे, किसी प्रॉडक्ट की (इस मामले में iphone-4) समीक्षा कर रहे थे, तो 15000 रुपये के रेंज में आने वाले दूसरी कंपनियों जैसे सैमसंग-नोकिया-एलजी-सोनी के फोन का ऑप्शन और इनसे तुलना भी दिखाते-लिखते. ये क्या बात हुई कि पाठक iphone-4 की बजाय सिर्फ और सिर्फ 8 GB Moto G ही खरीदें??? ऐसी नेक सलाह देने से पहले ये तो सोचते कि पाठक बुड़बक नहीं है. गैजेट गुरु और सेल गुरु जैसे कई शो वह टीवी पर देखता है-यू ट्यूब पर देखता है. और इंटरनेट के जमाने में जरा ईमानदार राय दीजिए. पाठक एक क्लिक में सैकड़ों वेबसाइट के लिंक पाकर अपने काम की खबर पढ़-जान सकता है. फिर भी आप खबर की शक्ल में पेड न्यूज क्यों पढ़ा रहे हैं??!! कुछ तो शर्म कीजिए.

लेखक नदीम एस. अख्तर युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं. कई अखबारों, चैनलों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं. उनका यह लिखा उनके फेसबुक वॉल से साभार लिया गया है.


इसे भी पढ़ें:

आजतक वालों ने भड़ास को भेजा लीगल नोटिस

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...