22वें सप्ताह की टीआरपी आ गई है. आजतक फिर से नम्बर एक पर काबिज है. पिछले तीस सप्ताह से तीसरे नम्बर पर इंडिया टीवी दूसरे नम्बर पर आ गया है. एबीपी न्यूज इस सप्ताह नुकसान के साथ तीसरे नम्बर पर पहुंच गया है. जी न्यूज आंशिक नुकसान के बाद भी चौथे स्थान पर कायम है. इसके बाद न्यूज 24, एनडीटीवी और आईबीएन7 का नम्बर है. आईबीएन को इस सप्ताह फायदा हुआ है.
डीडी न्यूज को इस बार भी मामूली अंकों का फायदा हुआ है. वह आठवें नम्बर पर बना हुआ है. इंडिया न्यूज नौवें नम्बर पर स्थिर है. नई टीम आने के बाद जिस तरह इस चैनल ने उम्मीद जताई थी उतनी ही तेजी से यह नीचे की ओर भी गया. पी7 इस बार इंडिया न्यूज के बराबर पहुंच गया है. पी7 टॉप टेन में बना हुआ है. पिछले सप्ताह टॉप टेन में मौजूद तेज इस लिस्ट से बाहर हो गया है. इसके बाद सहारा समय और लाइव इंडिया का नम्बर है. नीचे बाइसवें सप्ताह की टीआरपी….
WK 22 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak – 17.9 dn 1.6
India TV – 16.6 up 1.1
ABP News – 15. dn 1.2
Zee News – 11.1 dn 0.1
News 24 – 7.8 dn 0.1
NDTV – 7.3 up 0.2
IBN7 – 6.2 up 0.4
DD News – 5.4 up 0.1
India news – 4.1 up 0.2
P7 news – 4.1 up 0.2
Tez – 3.9 up 0.2
Samay – 2.6 up 1.0
Live India – 2.1 up 0.3






