आजतक, देहरादून से खबर है कि शशिभूषण नैथानी ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टिंग से जुड़े हुए थे. शशि ने अपनी नई पारी देहरादून में ही 'यूथ आईकान' से शुरू की है. उन्हें एडिटर इन चीफ बनाया गया है. शशि पिछले बारह सालों से आजतक को अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने आजतक के लिए कई कठिन प्रोजेक्ट पूरे किए. इनकी गिनती उत्तराखंड के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. इन्होंने आजतक से विदा लेने की सूचना अपने फेसबुक वाल पर भी डाली है.
मौर्य टीवी से खबर है कि वेशाल आजम ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थे. वेशाल ने अपनी नई पारी एनडीटीवी से शुरू की है. उन्होंने रांची में ज्वाइन किया है. संभावना जताई जा रही है कि प्रबंधन वेशाल को चैनल के बजाय दूसरी नई जिम्मेदारी सौंपेगा. रांची में एनडीटीवी प्रबंधन ने पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू की है. माना जा रहा है कि वेशाल को इसमें शिक्षक की भूमिका सौंपी जाएगी.






